{"_id":"5b4f6df94f1c1be94b8b5763","slug":"181531932153-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालदा में व्यक्ति को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालदा में व्यक्ति को सांप ने डसा
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। भरमौर के पालदा गांव में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नरीब सिंह निवासी गांव पालदा (भरमौर) मंगलवार शाम को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान घास में सांप ने उसे डस लिया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सर्पदंश के व्यक्ति की हालत में काफी सुधार है।