{"_id":"5b4e18a24f1c1b4b748b56ee","slug":"181531844770-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-भरमौर मार्ग में यात्री से पकड़ी चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-भरमौर मार्ग में यात्री से पकड़ी चरस
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
charas shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर चूड़ी के पास पुलिस ने एचआरटीसी बस में एक यात्रा से 906 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस की टीम ने चूड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस वहां से आने जाने-वाले हर वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एचआरटीसी की बस वहां आई। इसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाया। पुलिस ने जब बस के भीतर बैठी सवारियों के सामान की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान कुलदीप कुमार पुत्र दास निवासी प्रीणी सीट से उठकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे बस से उतरने से पहले ही दबोच लिया। साथ ही उसके सामान की तलाशी की। इस दौरान उसके सामान में पुलिस को 906 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। साथ ही यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चूड़ी के पास सरकारी बस के यात्री से पुलिस ने चरस पकड़ी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन