{"_id":"5ab535194f1c1b91778b7000","slug":"181521825049-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पांगी वाया भद्रवाह मार्ग को बहाल करने में जुटा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पांगी वाया भद्रवाह मार्ग को बहाल करने में जुटा लोनिवि
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किहार (चंबा)। चंबा-पांगी वाया भद्रवाह मार्ग को बहाल करने का कार्य लोनिवि ने युद्घस्तर पर शुरू कर दिया है। इसके तहत विभाग लंगेरा से खुंडी मराल तक दस किमी सड़क में पड़ी बर्फ को हटाएगा। जबकि जेएंडके की तरफ से भी मार्ग को बहाल करने का कार्य चलाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार सात दिन के भीतर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगा। मार्ग बहाल होने से पांगी घाटी के लोग वाया भद्रवाह होकर आवाजाही कर पाएंगे।
अभी तक साचपास और वाया भद्रवाह मार्ग बाधित होने से पांगीवासियों को आवाजाही के लिए हवाई उड़ान पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इसकी वजह से घाटी के लोग काफी परेशान हैं। पांगीवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए लोनिवि ने सड़क मार्ग के बहाल करने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू किया है। पांगी के लोग चंबा से लंगेरा-खुंडी मराल होते हुए भद्रवाह से पांगी की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
मगर मार्ग पर भारी बर्फबारी और भूस्खलन होने से मार्ग कई दिनों से बंद पड़ा है। मौसम साफ होते ही लेेनिवि ने मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन को लगा दिया है। इसके अलावा भूस्खलन से बंद सड़क की भी मरम्मत की जा रही है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए युद्घस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन