{"_id":"5a81c4f54f1c1ba5268b9c20","slug":"181518454005-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंत रोग से निजात के लिए जिला मुख्यालय तक लग रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंत रोग से निजात के लिए जिला मुख्यालय तक लग रही दौड़
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पिछले दो वर्षों से दंत रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों को दोतों का इलाज करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो साल से स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। ऐसे में उन्हें उपचार के लिए धरवाला के निजी क्लीनिक और चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पद भरने के बारे वह कई बार स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक खाली पड़े पद को भरा नहीं किया गया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। गौरतलब है कि होली क्षेत्र की पंचायतें दयोल, बजोल, न्याग्रां, होली, क्वांरसी, कुलेठ, कुठेड़, लामू, सांह, चन्हौता और गरोला के लोग स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही निर्भर हैं। मगर दांत के रोग से निजात पाने के लिए लोगों को परेशानियां पेश आ रही हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार, परमिंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, अनूप कुमार, दिनेश कुमार, सुरिंद्र सिंह, योगेश कुमार, भीम सैन और बिमला देवी ने बताया कि सरकार अगर स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़े दंत रोग विशेषज्ञ का पद भरती है तो इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक जियालाल कपूर से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़े पद को जल्द से जल्द भरा जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. अश्वनी ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। रिक्त पदों के बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सरकार खाली पदों को भरेगी।