{"_id":"5a806ce34f1c1b8f268b9566","slug":"181518365923-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रुकवाया परियोजना का कार्य, चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रुकवाया परियोजना का कार्य, चक्का जाम
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
protest shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत चांजू में निर्माणाधीन पावर परियोजना में रोजगार न मिलने पर स्थानीय लोग लामबद हो गए हैं। रविवार को प्रभावितों ने इसके विरोध में यहां जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभावितों ने जहां चांजू और देहरा पंचायत के लोगों ने विद्युत परियोजना का काम बंद करवाया। साथ ही नकरोड़ चांजू मार्ग पर चुरसीयो नाले के समीप चार घंटे चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के दौरान नारेबाजी करते हुए प्रभावितों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रभावितों ने प्रदर्शन के दौरान साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों को कंपनी प्रबंधन पूरा नहीं करती है तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी प्रभावित लोग मांगों को जायज ठहरा रहे हैं और कंपनी प्रबंधन पर उन्हें हकों को छीनने का आरोप भी लगा रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करवाया। गौरतलब है कि चांजू मेें विद्युत परियोजना निर्माणाधीन है। यहां स्थानीय लोग रोजगार की गुहार कंपनी प्रबंधन से लगा रहे हैं। मगर कंपनी प्रबंधन उन्हें हर बार आश्वासन ही मिल रहे हैं। इसके विरोध में कुछ समय पहले भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। मगर कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। परियोजना निर्माण कार्य के दौरान कंपनी प्रबंधन ने प्रभावितों को परियोजना में रोजगार, यहां उच्च स्तरीय स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एंबुलेंस सेवा का प्रावधान करने की बात कही थी। हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में ना तो क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है और ना ही यहां कोई स्कूल कंपनी खोला गया है। बार-बार कंपनी प्रबंधन के आश्वासनों से तंग आकर रविवार को प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत चांजू के उपप्रधान योगराज, प्रभावित नानक चंद, राकेश कुमार, चुन्नी लाल, रामलाल, दुनी चंद, कुलदीप कुमार, देसराज, देवी चंद, रोशन लाल, तरुण कुमार और देवीलाल का कहना है कि जब तक कंपनी बेरोजगारों को रोजगार नहीं देती। तब तक कंपनी का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। तहसीलदार सरताज सिंह का कहना है कि परियोजना का काम बंद करवा दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह अपने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से कार्यान्वित करें।
कंपनी प्रबंधक दिनेश कुमार का कहना है कि प्रभावितों ने रविवार को काम बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। आगामी आदेशों का इंतजार है।
विज्ञापन