{"_id":"5a676bbc4f1c1b80268b6087","slug":"181516727228-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोलने की मांग
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
hrtc
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर की 50 हजार आबादी कई सालों से भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोलने की मांग कर रही है। मगर लोगों की यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन को प्रस्ताव भी भेजे हैं। मगर अभी तक इन प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। इससे साबित होता है कि सरकार और प्रशासन भरमौर में सब डिपो खोलने के पक्ष में नहीं है। लोगों के अनुसार अगर भरमौर में परिवहन का सब डिपो खुलता है, तो 29 पंचायतों में रहने वाले लोगों को समय-समय पर बसें उपलब्ध होंगी। लोगों को आवाजाही करने में भी राहत मिलेगी। भरमौर में 29 पंचायतें हैं। इसमें 20 से अधिक पंचायतें सड़क सुविधा से जुड़ चुकी हैं। अन्य पंचायतों को सड़क से जोड़ने का प्रयास जारी है। ऐसे में यहां परिवहन का डिपो खुलता है तो लोकल रूटों पर निगम की बस सेवाएं शुरू होंगी। इससे लोगों को भरमौर मुख्यालय आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। स्थानीय निवासी पवन कुमार, राजीव, तिलक, रविंद्र, संजय, अविनाश, देवदास, नारायण दास, सुरेंद्र, हंसराज और टेक चंद ने बताया कि भरमौर की जनता कई सालों से परिवहन का सब डिपो की मांग कर रही है। मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोला जाए। ताकि पचास हजार आबादी को बस सेवा का लाभ मिले।