फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ग्राम पंचायत मौड़ा के तीन गांव अभी तक सड़क सुविधा से महरूम

ग्राम पंचायत मौड़ा के तीन गांव अभी तक सड़क सुविधा से महरूम

Sun, 21 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मौड़ा के तीन गांव अभी तक सड़क सुविधा से महरूम
road shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पंचायत मौड़ा के तीन गांवों की आबादी आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। इस वजह से पंचायत के सलण, दिहोई और थलोगा गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजा क्षेत्र की लगभग 1500 से आबादी को लोगों को जरूरत की खाद्य सामग्री पीठ और खच्चरों पर लादकर घरों तक पहुंचानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी उस समय झेलनी पड़ती है जब गांव में कोई बीमार हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को मरीज को पीठ या पालकी पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद कहीं जाकर मरीज को वाहन से अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। स्थानीय निवासी प्रकाश कपूर, तेजराम, नीलम कुमार, सुभाष चंद, रामेश कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कपूर, संजय कुमार, तिलक राज, अमित कुमार, संजना देवी, निलिमा देवी, शीला देवी और आरती देवी का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले विभाग ने तेलका से थलोगा गांव के लिए करीब पांच किलोमीटर सड़क का सर्वेक्षण करवाया था। इसमें डेढ़ किलोमीटर का कार्य पूरा हो गया। मगर इसके आगे का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग से सड़क मार्ग के शेष भाग के कार्य को शुरू करने की मांग की है। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेलका-थलोगा सड़क का शेष कार्य शुरू करवाया जाए।

लोग निजी भूमि करवाएं विभाग के नाम : अरुण पठानिया
अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि लोग अगर उक्त सड़क मार्ग में आने वाली निजी भूमि विभाग के नाम करवा दें, उसके बाद ही यह कार्य शुरू हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed