{"_id":"5a50d80f4f1c1b44198b52d6","slug":"181515247631-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस हवा में लटकी, बाल-बाल बचीं 50 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस हवा में लटकी, बाल-बाल बचीं 50 सवारियां
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो ( चंबा)। साहो से लग्गा जा रही निजी बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। साहो बस स्टैंड से आधा किमी दूर जाकर बस का स्टियरिंग लॉक हो गया। इससे बस अचानक खाई की तरफ मुड़ गई। ऐन मौके पर चालक ने ब्रेक दबा दी। इससे बस का एक टायर तो खाई में लटक गया। मगर बस गिरने से बच गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सफर कर रहे थे। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गौरतलब है कि साहो-लग्गा मार्ग पर शनिवार को साहो बस स्टैंड से आधा किलोमीटर आगे बस का स्टियरिंग लॉक हो गया। इससे बस खाई की तरफ मुड़ गई और बस का एक टायर हवा में लटक गया। जब बस खाई में लटकी तो सवारियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाजें सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे। चालक डिंपल ने सूझबूझ दिखाते हुए बस की ब्रेेक दबाकर उसे खाई में गिरने से बचा लिया। अन्यथा बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी। इससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। बस में सफर कर रहे परमेश, सुरेश, किरपो, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार, भुवनेश, हंसराज, मनीष कुमार और योगराज ने बताया कि दोपहर के समय साहो से बस लग्गा के लिए निकली। इस रूट पर लोगों की काफी भीड़ होती है। इसके चलते बस स्टैंड में ही बस सवारियों से भर गई। यहां से निकलने के बाद बस आधा किमी दूर पहुंची तो अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। चालक को इसका पता तब चला जब बस अचानक खाई की तरफ जाने लगी। चालक ने पहले बस को सही दिशा में मोड़ने की कोशिश की। मगर जब बस नहीं मुड़ी तो चालक ने फौरन ब्रेक दबा दी। इससे बस खाई में गिरने से बच गई। सवारियों ने बस से बाहर निकल राहत की सांस ली। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।