फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दितराला गांव में घर के अंदर कैद हुआ तेंदुआ, हडकंप मची

दितराला गांव में घर के अंदर कैद हुआ तेंदुआ, हडकंप मची

Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
दितराला गांव में घर के अंदर कैद हुआ तेंदुआ, हडकंप मची
leopard attack
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सूरी के दितराला गांव के एक घर में तेंदुआ कैद हो गया। मामला वीरवार देर रात का है जब तेंदुआ शिकार करने के लिए वहां पहुंचा। इसी दौरान वह शैड में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।

मामला वीरवार रात का है जब चतरो पुत्र सिंगू के घर में एक तेंदुआ उसकी पालतू कुतिया का शिकार करने के लिए घुस गया। तेंदुए को सामने देख कुतिया घर के शेड की तरफ भाग गई तो तेंदुआ भी कुतिया के पीछे शेड में घुस गया। इस दौरान अचानक शेड का दरवाजा बंद हो गया। इससे तेंदुआ शेड में कैद हो गया। शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य बाहर निकले तो शेड से तेंदुए के गुर्राने की आवाजें आ रही थी। जब उन्होंने शेड की खिड़कियों रास्ते भीतर झांक को देखा कि भीतर तेेंदुआ बंद था। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान और वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही गांव की ओर रवाना हो गई। तेंदुए को पिंजरे में कैद करके जंगल में छोड़ा गया है। गनीमत यह रही कि परिवार का कोई सदस्य तेंदुए का शिकार नहीं बना। अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था। गांव में जंगली जानवर के घर में घुसने आतंक का माहौल बन गया है। राजेश कुमार, चमन सिंह, सुरेंद्र, टेक चंद, रूपलाल, देवी प्रसाद, हंसराज, योगराज औन अनिल कुमार ने वन विभाग और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जंगली जानवरों को उनके गांव से दूर रखने की उचित व्यवस्था की जाए। सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार काली दास, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद, बीओ कुलदीप सिंह कालिया, वनरक्षक सुरेश कुमार, गौरव व इंदु कुमारी, पशु पालन विभाग डॉ अविनाश ठाकुर, एसडीएम कार्यालय में वरिष्ठ सुशील कुमार, सूरी के पूर्व प्रधान रत्न चंद पहुंचे थे। डीएफओ सलूणी कमल भारती ने बताया कि गांव में घुसे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में डालकर चंबा भेजा गया है। यहां से उसे किसी चिड़िया घर में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed