{"_id":"5a0f0b554f1c1bee688bc14c","slug":"181510935381-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली वॉरियर्स, बागी इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली वॉरियर्स, बागी इलेवन ने जीते मैच
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जुटे खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में गली वॉरियर्स ने लुड्डू को तीन विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में बागी इलेवन ने हिमकुश को पराजित किया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक सचिव राजीव सहगल ने दी।
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए लुड्डू ने निर्धारित बीस ओवरों में 129 रन बनाए। इसमें रोहित ने 28, विक्की ने 23 और सम्मी ने 21 रनों का योगदान दिया। गली वॉरियर्स के हंस राज ने तीन और लक्की ने दो विकेट चटकाए।
गली वॉरियर्स ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह वह अगले राउंड में प्रवेश कर गया है। गली वॉरियर्स की ओर से विक्की ने 38 और राहुल ने 16 रनों का सहयोग दिया। दूसरा मैच बागी इलेवन बनाम हिमकुश के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इस मैच में हिमकुश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज अस्सी रनों पर ही सिमट गई। हिमकुश की ओर से गोल्डी ने 26 रन बनाए। बागी इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रिक्की, साहिल और चीनू ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागी इलेवन की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बागी इलेवन की ओर से अंगद ने चालीस रन बनाए। इस जीत के साथ बागी इलेवन ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। शनिवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे।
000