{"_id":"5ebfe9738ebc3e908d60482c","slug":"180-bear-recovered-in-nagori-chamba-chamba-news-sml3330781102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगोड़ी में बोलेरो गाड़ी से 180 बोतलें बीयर की अवैध रूप से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगोड़ी में बोलेरो गाड़ी से 180 बोतलें बीयर की अवैध रूप से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस चौकी द्रड्डा की टीम ने जीप से बीयर की 180 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी द्रड्डा की टीम कोविड-19 के चलते गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक जीप में शराब की खेप लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और नगोड़ी के पास गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। गाड़ी नाकुश कुमार निवासी चमड़ोली चला रहा था।
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के दौरान इसमें से 15 पेटी (180 बोतलें बीयर) की बरामद की। पुलिस ने थाना सदर चंबा में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।