फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   18 unemployed youth got jobs in private company in Chamba

Chamba News: चंबा में 18 बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में मिली नौकरी

Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
18 unemployed youth got jobs in private company in Chamba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में परिसर साक्षात्कार करवाए गए। इस दौरान 18 युवाओं को नौकरी मिली। परिसर साक्षात्कार में 19 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इससे पहले युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने युवाओं की काउंसलिंग की। बताया कि साक्षात्कार में किस प्रकार भाग लेना है। कंपनी के अधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और 19 में से 18 युवाओं का चयन किया। कंपनी इन युवाओं को ज्वाइनिंग देगी। निजी कंपनी 245 पद भरेगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 4 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 6 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी और 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 60 किलोग्राम और महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि चयनित युवाओं को 10 से 25 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed