फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   18 thousands fine to polythine use in chamba

चंबा में पॉलीथीन बरामदगी पर दुकानदारों को ठोंका 1

Mon, 04 Nov 2019 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
18 thousands fine to polythine use in chamba
चंबा। शहरी क्षेत्र में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पॉलिथीन बरामद होने पर सब्जी विक्रेताओं और किराना दुकानदारों को 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने यह कार्रवाई सोमवार को की है।
विज्ञापन

विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग की इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसना है। जिससे कोई भी दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग न करे। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा की अगुवाई में हुई है। इस दौरान निरीक्षक सौरभ वशिष्ठ भी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने पहले शहर की दुकानों में दबिश दी और इसके बाद बालू, सुल्तानपुर, कियाणी और सरोल सहित भद्रम में दुकानों निरीक्षण किया। यहां दुकानों से पॉलिथीन बरामद हुआ। विभाग ने दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर दोबारा वे ऐसा करते है तो उनके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बारे में विभाग के पास शिकायतें पहुंची थी। विभाग ने योजना के तहत यह कार्रवाई की। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा अरविंद शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान 34 दुकानों में दबिश दी। यहां पॉलिथीन बरामदगी पर 18 हजार रुपये का जुुर्माना ठोका है। उन्होंने बताय कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed