फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   18 boxes of illegal liquor kept in home store caught

Chamba News: घर के स्टोर में रखी 18 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Wed, 11 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
18 boxes of illegal liquor kept in home store caught
चंबा। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बालू में घर के स्टोर से 18 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। विभाग ने इसका केस बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

अब पुलिस इसमें आगामी कार्रवाई करेगी। बुधवार सुबह विभाग को बालू में एक घर के स्टोर में अवैध शराब होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने दबिश दी। घर के साथ बने स्टोर में 18 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। यह शराब रखने के लिए व्यक्ति के पास कोई लाइसेंस नहीं था। टीम ने शराब को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा रवि कुमार और उनकी टीम ने अंजाम दिया। मामले की पुष्टि उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा देव शाह कटोच ने की है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बेची जा रही शराब को लेकर विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed