फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   17.49 lakh to the insurance company along with 9% interest.

Chamba News: इंश्योरेंस कंपनी को 17.49 लाख 9 फीसदी ब्याज सहित देने के आदेश

Mon, 30 Mar 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
17.49 lakh to the insurance company along with 9% interest.
10 हजार रुपये मुआवजा और मुकदमेबाजी का खर्च का भी कंपनी करेगी भुगतान
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला, चौली पुल टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया था वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। टिपर वाहन का इंश्योरेंस होने के बावजूद मुआवजा राशि न देने पर उपभोक्ता आयोग धर्मशाला-चंबा की अदालत ने इंश्योरेंस कंपनी पर शिकंजा कस दिया है।
आयोग ने इंश्योरेंस कंपनी की को 17 लाख 49 हजार 500 रुपये की राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित प्रभावित को देने के आदेश दिए हैं। कंपनी को मुकदमेबाजी पर खर्च 10 हजार रुपये और 10 हजार रुपये मुआवजा भी देना होगा।
जिला उपभोक्ता आयोग की अदालत में पीड़ित ने बताया कि उनके टिपर वाहन का 1 जून 2022 से 31 मई 2023 वाहन का इंश्योरेंस था। पॉलिसी अवधि के दौरान 3 फरवरी 2023 को चौली पुल टूटने से उनका वाहन की दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सर्वेयर, पुलिस टीम ने घटनास्थल पर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। सभी दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी को समस्त दस्तावेज सौंपकर मुआवजा राशि के लिए आवेदन किया। करीब नौ माह तक चले कागजों को लेकर तफ्तीश के बाद कंपनी ने इंश्योरेंस की राशि देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला-चंबा में केस दायर किया। आयोग के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने इंश्योरेंस कंपनी को 17 लाख 49 हजार 500 रुपये की राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, इंश्योरेंस कंपनी की ओर से पीड़ित को 10 हजार रुपये मुआवजा और मुकदमेबाजी पर खर्च के रूप में 10 हजार रुपये भी देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed