फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रावी पर गिरे परेल पुल का पुन: निर्माण कार्य हुआ शुरू

रावी पर गिरे परेल पुल का पुन: निर्माण कार्य हुआ शुरू

Tue, 05 Mar 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
रावी पर गिरे परेल पुल का पुन: निर्माण कार्य हुआ शुरू
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर दो साल टूटे परेल पुल का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पुल के दोबारा निर्माण का खर्च ठेकेदार ही उठाएगा। लोक निर्माण विभाग की निगरानी में पुल का कार्य होगा। विभागीय अफसर समय-समय पर कार्य की गुणवत्ता जांचेंगे। जानकारी के अनुसार 19 अक्तूबर 2017 को दीवाली की सुबह रावी पर बना परेल पुल अचानक गिर गया था। जिस समय पुल गिरा कुछ वाहन भी आवाजाही कर रहे थे।

गनीमत रही कि इस हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मगर पुल गिरने से जिले के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। तीसा से आने वाले वाहनों की आवाजाही बालू पुल से हो रही है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक ठेकेदार को इस बार गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुल का निर्माण वर्ष 2003 में शुरू हुआ था। करीब दो सालों के बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ। इस पुल से लोगों को काफी लाभ मिला था। पठानकोट से आने वाले वाहन सीधा तीसा की ओर रवाना हो जाते थे। मगर 19 अक्तूबर 2017 को अचानक परेल पुल गिर गया। इससे लोगों को वाया बालू आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि रावी नदी पर गिरे परेल पुल का दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले यह पुल अचानक गिर गया था। ठेकेदार अपने खर्च पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed