फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चार गांव में दस दिनों से नहीं टपकी पानी की एक बूंद

चार गांव में दस दिनों से नहीं टपकी पानी की एक बूंद

Thu, 14 Feb 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
चार गांव में दस दिनों से नहीं टपकी पानी की एक बूंद
चार गांव के 50 परिवारों को दस दिन से पानी नहीं
विज्ञापन

एक किमी पैदल चल नाले से ला रहे पीने का पानी
भूस्खलन में पेयजल योजना की पाइप हुई है क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह की हरतवास पंचायत के चार गांव में दस दिन से पानी की बूंद नहीं टपकी है। ग्रामीणों को एक किमी दूर नाले से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई दस दिन से बाधित पड़ी है। गांव में रहने वाले पचास परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। संत राम, चमन सिंह, योग राज, कमल कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह, नरेंद्र, अजय कुमार, प्यारू राम, देसराज और नरैण सिंह ने बताया कि दस दिन पहले भारी बारिश होने के कारण सुपानपुर के पास भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से गांव में पेयजल सप्लाई बंद हो गई है। आईपीएच विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया गया लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इससे लोगों में रोष है।

---
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता भगत राम ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों को जल्द ही पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed