फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लूणा के पास चट्टान गिरने से पांच घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर हाईवे,

लूणा के पास चट्टान गिरने से पांच घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर हाईवे,

Mon, 04 Feb 2019 07:46 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
लूणा के पास चट्टान गिरने से पांच घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर हाईवे,
रास्ते से पत्थर हटाती पोकलेन - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग में सोमवार को पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस वजह से यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह रही कि लूणा के समीप भूस्खलन होने से बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिर गईं। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया। 11 बजे तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ तो वहीं दूसरी तरफ एक बजे बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।


मार्ग बहाल होने के बाद कुछ देर तक जाम भी लगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा भरमौर पर लूणा के समीप भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी। इसके अलावा मलबा भी सड़क पर बिखर गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। भरमौर से जिला मुख्यालय के लिए निकले लोगों ने मार्ग बंद होने की सूरत में अपने रिस्क पर पैदल यहां पहाड़ी के नीचे से आवाजाही की। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग की मशीनरी ने मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब एक बजे मार्ग बहाल हुआ। गौरतलब है कि चंबा-भरमौर पर जगह-जगह पहाड़ियों से अकसर भूस्खलन होता रहता है। इस कारण यहां घंटों वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि लूणा के समीप हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हुआ था। उन्होंने कहा कि मशीनरी भेजकर मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए गए। इसके बाद 11 बजे छोटे वाहन और 1 बजे बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed