फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बरसात ने बहाए चंबा में 204 करोड

बरसात ने बहाए चंबा में 204 करोड

Mon, 26 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
बरसात ने बहाए चंबा में 204 करोड
बरसात से जिले में 204 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

केंद्रीय अंतर मंत्रालय की टीम ने नुकसान से नुकसान का लिया जायजा
चंबा में अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फीड बैक
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बरसात की बारिश से चंबा जिले में हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को चंबा का दौरा किया। तीन सदस्यीय टीम ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पठानकोट एनएच मार्ग के ढुंढियारा बंगला, परेल घार, तीसा मार्ग के राठघार और भरमौर एनएच के रजेरा और बग्गा में जाकर नुकसान का आकलन किया। जिला प्रशासन ने केंद्रीय टीम के समक्ष चंबा जिले में लोक निर्माण, आईपीएच, बागवानी और कृषि विभाग को हुए 204 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट पेश की।
केंद्रीय अंतर मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम में शामिल ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त निदेशक सुर्पणा एस. पचैरी, डॉ. विक्रांत सिंह] सहायक निदेशक डीडब्ल्यूडी गाजियाबाद कृषि विभाग और
विज्ञापन

दीनानाथ सलाहकार डिपार्टमेंट एक्सपेंडिचर शामिल थे। इस टीम ढुंढियारा बंगला और परेल घार में बरसात के मौसम में बरपे कहर से बने डेंजर प्वाइंट का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने राठघार के बाद बादल फटने से रजेरा में हुए नुकसान का जायजा लिया। रजेरा से टीम ने बग्गा पहुंची और यहां रावी नदी के उफान पर आने से भरमौर एनएच को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय अंतर मंत्रालय की टीम ने जिला मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा ने केंद्रीय टीम के सदस्यों का स्वागत करते हुए सम्मानित किया। उन्हाेंने जिले में बरसात से हुए नुकसान की प्रेजेंटेशन दी। केंद्रीय टीम ने बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिल्ली जाकर औपचारिकताएं पूरी कर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। चंबा में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद टीम दोपहर कांगड़ा जिले को रवाना हो गई। बैठक में एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा, एसी टू डीसी रम्या चौहान, आईपीएच के अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईन जीत सिंह ठाकुर, बिजली बोर्ड के एक्सईन योगेश शर्मा और डीआरडीए के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed