{"_id":"5b86d58942c79246435d7ca7","slug":"171535563145-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से भाला मार्ग पर चलाई जाए अतिरिक्त बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा से भाला मार्ग पर चलाई जाए अतिरिक्त बस
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा से भाला मार्ग पर अतिरिक्त बस सेवा चलाने को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय भाला से चंबा के लिए केवल एक ही बस चलती है। इसका समय पौने आठ बजे का है। बस में दिहाड़ीदार, कॉलेज छात्र, स्कूली विद्यार्थी के साथ अन्य सवारी सफर करती है।
इस कारण लोगों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विनय कुमार, रोहित, हरीश कुमार, निकेश कुमार, नवू, तिलोक, हीरा लाल और रोबिन कुमार ने बताया कि हादसे का खतरा बना रहता है। ऊपर से मार्ग की हालत भी खस्ता है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से अतिरिक्त बस की मांग कर चुके है। मगर अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने उपायुक्त हरीकेश मीणा से मांग की कि भाला-चंबा के रूट पर सुबह के समय एक और अतिरिक्त बस चलाई जाए। ताकि लोगों की परेशानियों का समाधान हो सके।
विज्ञापन