{"_id":"5b6076404f1c1b05468b5225","slug":"171533048384-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहाली पंचायत के चार गांवों में एक महीने से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहाली पंचायत के चार गांवों में एक महीने से ब्लैक आउट
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
light
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह क्षेत्र की खजुआ पंचायत के चार गांवों में एक महीने से ब्लैक आउट है। गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार बोर्ड को अवगत करवाने पर भी पंचायत में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। पंचायत के सलान, खजुआ, बिहाली और मजोगा गांव में रहने वाली दो हजार आबादी एक माह से अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
पंचायत प्रधान गुलशन देवी ग्रामीण चेतराम, सुरेंद्र, मान सिंह, हरीश कुमार, अजय, अक्षय, सोभिया राम, हरिंद्र सिंह, कमलेश और होशियारू राम ने बताया कि उपरोक्त गांव को बिजली सप्लाई देने वाला बिहाली में लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। मगर इसके स्थान पर अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है। इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूली छात्र रात के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र ज्यादातर रात को ही पढ़ाई करते हैं। दिन का समय छात्रों का स्कूल आने जाने में ही निकल जाता है। बिजली सप्लाई बाधित होने से छात्र काफी परेशान हैं। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने की जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जल्द होगा समस्या का समाधान : रोशन लाल
बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि बिहाली के पास ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसके स्थान पर रखने के लिए नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। ट्रांसफार्मर आते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन