{"_id":"5b37a97f4f1c1bb51e8b89e3","slug":"171530374527-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 47 स्कूलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 47 स्कूलों को नोटिस जारी
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
notice
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले के 47 स्कूल प्रभारियों को शिकायत समिति का गठन नहीं करने को लेकर विभागीय नोटिस जारी हुए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रभारियों को तीन जुलाई तक स्कूल प्रभारियों को समितियों का गठन करने के आदेश दिए हैं। अगर तीन जुलाई तक भी स्कूल प्रभारियों ने स्कूलों में समिति का गठन नहीं किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस समिति का गठन स्कूलों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए किया जा रहा है।
जिले के 235 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने एक माह पहले शिकायत समिति का गठन करने के निर्देश दिए थे। इसमें से 188 स्कूलों में निर्देशानुसार समिति का गठन हो गया। जबकि 47 स्कूल ऐसे भी हैं, जहां पर अभी तक समिति का गठन नहीं किया गया है। स्कूल प्रभारियों ने शिक्षा विभाग के निर्देशों की अवहेलना की है। इसके चलते उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए शिकायत समिति का गठन करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए स्कूल प्रभारियों को तीन जुलाई का समय दिया है। स्कूलों में समिति का गठन करने के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर स्कूल प्रभारी को विभाग के कार्यालय में जमा करवानी होगी। ऐसा नहीं करने वाले स्कूल प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
इन स्कूलों में नहीं हुआ शिकायत समिति का गठन
रावमापा बघेईगढ़, चौबिया, धरवास, मंढाह, साच, सेचू नाल, रखेड, थुलेल, चरड़ा, चिल्ली, देवी कोठी, हिमगिरी, कल्हेल, लोह टिकरी, संधी, सरिवाल, थनेई, लाहरा व संघणी और राजकीय उच्च पाठशाला अनिहार, बडग्रां, भडेला, भद्रोह, भराड़ा, भटका, चनाणू, दियोल, दलोगा, दरेकड़ी, घरेड, गरौंडी, गुराड़, हिमगिरी कोठी, करवाल, कुगति, कुनेड़, लसुंई, नैला, पणताह, पुखरी, रान, सांह, सपाहन, सरार, सठली, सिंयुर और टिक्कर में अभी तक शिकायत समिति का गठन नहीं है।
विज्ञापन
तीन तक स्कूलों में गठित करनी होगी समिति : देवेंद्र पाल
उप निदेशक उच्च शिक्षा चंबा देवेंद्र पाल ने बताया कि स्कूलों में शिकायत समिति का गठन नहीं करने वाले स्कूल प्रभारियों को नोटिस जारी किए हैं। तीन जुलाई तक उन्हें स्कूलों में समिति का गठन करना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।