{"_id":"5b0442d44f1c1bdf408b6fa9","slug":"171527005908-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग में स्वाह हुई लाखों की वन संपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग में स्वाह हुई लाखों की वन संपदा
Updated Tue, 22 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
wild fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा में दिनप्रतिदिन जंगलों में लग रही आग में लाखों की वन संपदा नुकसान पहुंच रहा है। आग की इन घटनाओं में जहां हरे भरे पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं तो वहीं वन्य प्राणियों की जान भी जा रही है। हालांकि वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया है। यह कमेटियां आग की सूचना मिलते ही पूरे बंदोबस्त के साथ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच जाती है। मगर जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्व वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं।
वन विभाग ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ जंगल में आग लगाने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। गर्मियों के इस सीजन में मंगला, चामुंडा मंदिर के पास, बन्नू फाट, तीसा, भंजराडू़, रजेरा, सिढ़कुंड और सरोड़ी सहित अन्य क्षेत्रों के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। ज्यादातर जंगलों में विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। मगर इसमें करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जंगल में आग फैलने की मुख्य वजह तापमान में वृद्धि और बारिश न होना भी है।
विज्ञापन
अरविंद, राज कुमार, चैन लाल, चंद राम, राकेश कुमार, किशोर, धर्मपाल, रवि कुमार, राजेंद्र और मान सिंह ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ताकि कोई भी दोबारा जंगल में आग लगाने के बारे में नहीं सोचे। वन मंडलाधिकारी चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि जहां पर भी जंगल की आग की सूचना मिल रही है। वहां पर विभागीय टीमें तुरंत जाकर आग को बुझा रही है। इसके अलावा संबंधित वन रक्षक पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन