{"_id":"5b002f664f1c1bd2408b6795","slug":"171526738790-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलेस की छत की चिमनी टूटी, दुकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलेस की छत की चिमनी टूटी, दुकान क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 19 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अखंड चंडी पैलस की चिमनी टूटने पर दुकान के अंदर पत्थर गिरने से दुकान की दिवारों में आई दरारें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अखंड चंडी पैलेस की छत पर बनी चिमनी टूटने से डोगरा बाजार स्थित एक दुकान धराशायी हो गई। चिमनी के पत्थर दुकान की छत को चीरते हुए दुकान के अंदर घुस गए। इससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। दुकान में खेल और म्यूजिक संबंधी सामान रखा था। गनीमत यह रही कि घटना में दुकानदार की जान बच गई क्योंकि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब दुकान में कोई भी नहीं था अन्यथा जान माल का नुकसान भी हो सकता था। दुकान में अक्सर खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ रहती है। अखंड चंडी पैलेस राजाओं के समय में बना था। इसके निर्माण में भारी भरकम पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। छत पर बनाई गई चिमनी में भी बड़े-बड़े पत्थर लगे हुए थे, जो शनिवार को अचानक दुकान के ऊपर गिर गए। कुछेक पत्थर डोगरा बाजार की सड़क पर भी गिरे। गनीमत यह रही कि पत्थर की चपेट में कोई भी राहगीर नहीं आया अन्यथा पत्थर की चपेट में आने से राहगीरों को भी गंभीर चोट लग सकती थी। प्रभावित दुकानदार भूपेंद्र सिंह बख्शी पुत्र सुखदेव बख्शी निवासी हटनाला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि दुकान पर चिमनी गिरने से हुए नुकसान के बदले उचित मुआवजा दिया जाए।