{"_id":"5a6e042c4f1c1b8c268b6f5b","slug":"171517159468-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस लाख रुपये से पक्की होगी सलूणी-गुठान सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस लाख रुपये से पक्की होगी सलूणी-गुठान सड़क
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी का जीप योग्य सलूणी-गुठान सड़क मार्ग की तीस लाख रुपये से चौड़ा करने के साथ ही टारिंग की जाएगी। इस मार्ग के दुरुस्त होने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। खबर की पुष्टि लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने की है। सलूणी से गुठान के लिए करीब चार किलोमीटर जीप योग्य सड़क का निर्माण काफी समय पहले हुआ है। मगर मार्ग की हालत खस्ता होने के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने इस बारे में कई बार विभाग से आग्रह किया। मगर बजट के अभाव यह मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाया। इस मामले को लेकर चंबा पहुंचने पर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मार्ग को दुरुस्त करने के लिए मांग रखी। ग्रामीणों की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और सलूणी अधिशाषी अभियंता को एक माह के भीतर सड़क को दुरुस्त, चौड़ा और पक्का करने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी लगाकर कार्य को शुरू कर दिया है। सड़क के पक्का होने से गांव गोठ, द्रबड, चखड़ी, देवगा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सलयूंड और गुठान आदि के करीब पांच सौ परिवारों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि सड़क को पहले चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद फिर सड़क को पक्का किया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान हो गया है। साथ ही काम भी शुरू करवा दिया गया है।