{"_id":"5a64c7f84f1c1b8b268b5a56","slug":"171516554232-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्ट आउट पैरा अध्यापकों को शीघ्र नियमित करें प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्ट आउट पैरा अध्यापकों को शीघ्र नियमित करें प्रदेश सरकार
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश के लेफ्ट आउट पैरा अध्यापक संघ की बैठक रविवार को जनजातीय भवन बालू में आयोजित की गई। इसमें संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान वीरेंद्र ठाकुर को प्रधान मनोनीत किया गया। इसके अलावा गगन सिंह को महासचिव, डॉ. तेंजिन नौरबू को मुख्य सलाहकार, कोषाध्यक्ष नीलम ठाकुर, ओंकार सिंह को उपाध्यक्ष, दिलावर मोहम्मद को सह सचिव राजेंद्र सिंह को संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार को प्रेस सचिव और रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार, काकू राम, योगराज और नीरु महाजन को सदस्यों बनाया गया है। प्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही संघ को मसलों को सरकार तक पहुंचाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। बैठक के माध्यम से लेफ्ट आउट पैरा अध्यापक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि अतिशीघ्र लेफ्ट आउट पैरा अध्यापकों को नियमित किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।