फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला परिषद बैठक में हंगामा, दो पार्षद धरने पर बैठे

जिला परिषद बैठक में हंगामा, दो पार्षद धरने पर बैठे

Wed, 17 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद बैठक में हंगामा, दो पार्षद धरने पर बैठे
protest - फोटो : DEMO PHOTO

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। बचत भवन चंबा में बुधवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही। बैठक में मांगें पूरी न होने से नाराज दो जिप सदस्य धरने पर बैठ गए। जिप सदस्यों का आरोप है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इससे बैठक में गहमागहमी का माहौल रहा। हालांकि इस दौरान सदन की कार्यवाही चलती रही। करीब आधे घंटे तक धरने पर बैठने के बाद दोनों सदस्य लिखित आश्वासन मिलने पर उठने को तैयार हुए। बुधवार का आयोजित बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य ने अपने क्षेत्र में बस चलाने की मांग उठाई। ललित ठाकुर का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से वह बस चलाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक बस सेवा का शुभारंभ नहीं हो पाया है। इससे नाराज ललित ठाकुर ने पहले करीब दस मिनट तक अपनी सीट पर खड़े होकर रोष व्यक्त किया। आरटीओ चंबा की ओर से जवाब न आने पर नाराज ललित ठाकुर ने जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ सिढ़ वार्ड की जिला परिषद निशा भी बस की समयसारणी बदलने की मांग को लेकर ललित ठाकुर के साथ धरने प्रदर्शन में शामिल हो गई। करीब 36 मिनट तक दोनों जिला परिषद सदस्यों का धरना प्रदर्शन चला। आरटीओ चंबा ओंकार सिंह ने बैठक में लिखित जवाब दिया। इसके बाद जिला परिषद सदस्यों ने अपना प्रदर्शन रोका। हालांकि इस दौरान सदन की कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed