फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा अस्प्ताल में पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे मरीज तीमारदार

तीसा अस्प्ताल में पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे मरीज तीमारदार

Sun, 19 Nov 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
तीसा अस्प्ताल में पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे मरीज तीमारदार
डेमो इमेज - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में करीब 17 घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इलाज करने में डॉक्टरों को दिक्कतें आई। तीमारदारों ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे अस्पताल में अचानक बिजली गुल हो गई। हैरानी इस बात की रही कि बिजली पूरी रात नहीं आई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण यह दिक्कत पेश आई थी। मगर अस्पताल में इसका विकल्प न होने के कारण किसी भी मरीज पर यह भारी पड़ सकता था। इससे अस्पताल प्रबंधन में मरीजों की सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालत यह है कि अस्पताल में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जेनरेटर तक की उपलब्धता नहीं है।
गौरतलब है कि चुराह उपमंडल के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सिविल अस्पताल का प्रावधान किया गया है। मगर पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण अक्सर मरीजों और उनके तीमारदारों को समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। तीमारदार में राकेश कुमार, देसराज, उत्तम चंद, पृथ्वी सिंह, उमेद्य सिंह, कल्याण सिंह और देवेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल तीसा में हर समय मरीज उपचार के लिए आते हैं। मगर शनिवार को बिजली गुल होने के चलते मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं तैनात स्टाफ को भी उपचार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया है कि बिजली गुल होने की स्थिति में अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था की जाए। ताकि मरीजों और चिकित्सकों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन

इनसेट
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी पेश आने से गुल हुई थी बिजली : रोशन लाल
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी होने के चलते बिजली गुल हुई थी। उन्होंने कहा कि सुबह के समय टीम ने बिजली आपूर्ति दुरुस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीएमओ तीसा डॉ. जसवंत ने बताया कि बिजली गुल होने के चलते चिकित्सकों को दिक्कतें पेश आई हैं। उन्होंने कहा कि जेनरेटर की उपलब्धता करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed