{"_id":"5a04951d4f1c1b65548bc17b","slug":"171510249757-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांचों विस क्षेत्रों में हुआ करीबन 73.26 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांचों विस क्षेत्रों में हुआ करीबन 73.26 प्रतिशत मतदान
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : selfय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जबकि पिछले विस चुनाव में जिला में 75 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि मतदान केंद्रों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक प्रतिशत मतदान हुआ। विस क्षेत्र चुराह में कुल 68424 मतदाताओं में से 12535 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक 16.97 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह दस बजे तक चुराह में 18.32 प्रतिशत मतदान किया। विस क्षेत्र भरमौर में 71237 मतदाताओं में से 11298 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 15.86 मतदान प्रतिशतता रही। चंबा विस क्षेत्र में कुल 75126 मतदाताओं में से 15033 मतदाताओं ने मतदान किया। दस बजे तक चंबा में मतदान की प्रतिशतता 20.01 रही। डलहौजी विस क्षेत्र में 66439 मतदाताओं में से 12338 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां मतदान प्रतिशतता 18.57 रही। विस क्षेत्र भटियात में 70740 मतदाताओं में से 8538 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशतता 16.97 रही। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जिले के पांचों विस क्षेत्रों में 23.48 प्रतिशत तक मतदान हुआ। चुराह में 15881 मतदाताओं ने वोट डाला, यहां पर मतदान की प्रतिशतता 23.21 रही। भरमौर विस क्षेत्र में 13727 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 19.27 प्रतिशत मतदान हुआ। विस क्षेत्र चंबा में 20335 मतदाताओं ने वोट डाले, यहां 27.09 मतदान प्रतिशतता रही। विस क्षेत्र डलहौजी में 17387 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां पर मतदान प्रतिशतता 26.17 रही। विस क्षेत्र भटियात में 15329 मतदाताओं ने मतदान किया। तथा यहां पर 21.67 मतदान प्रतिशतता रही। दोपहर 12 बजे लेकर लेकर दोपहर दो बजे तक 42.05 प्रतिशत मतदान हुआ। विस क्षेत्र चुरह में 29662 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशतता 43.35 रही। विस क्षेत्र भरमौर में 26030 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशतता 36.54 रही। विस क्षेत्र चंबा में 29735 वोटरों ने वोट डाले यहां पर मतदान प्रतिशतता 39.58 रही। विस क्षेत्र डलहौजी में 35050 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस कारण यहां पर मतदान प्रतिशतता 52.76 पहुंची। विस क्षेत्र भटियात में 26909 मतदाताओं ने वोट डालकर मतदान प्रतिशतता को 38.04 पहुंचाया। दोपहर दो बजे से लेकर सायं चार बजे तक जिले में 67 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
किस विस क्षेत्र में कितना प्रतिशत हुआ मतदान
चुराह विस में -76.13%
चंबा विस में - 71.35%
डलहौजी विस में - 73.06%
भटियात विस में - 73.35%
भरमौर विस में - 73% करीब
जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि जिले के पांचों विस क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से लेकर सायं पांच बजे तक प्रतिशत मतदान हुआ।