{"_id":"59a6f08f4f1c1b08278b47b1","slug":"171504112783-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुराल स्कूल की सुशीला बेस्ट एथलीट, अंकिता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुराल स्कूल की सुशीला बेस्ट एथलीट, अंकिता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांगी(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ में आयोजित तीन दिवसीय 30वीं खंड स्तरीय छात्रा खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक पांगी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य भाग सिंह चौहान ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 स्कूलों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हाई स्कूल सुराल की सुशीला ने पहला स्थान हासिल किया। 1400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुराल स्कूल की अंकाक्षा ने पहला स्थान झटका। वॉलीबाल प्रतियोगिता में किलाड़ स्कूल ने बाजी मारी। कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिलौर स्कूल प्रथम रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सेंचूनाला स्कूल की अंकिता ने प्राप्त किया। बेस्ट एथलीट का पुरस्कर सुशीला को मिला। मुख्यातिथि ज्ञान सिंह चौहान ने विजेता स्कूली छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही 11 हजार रुपये अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि खेलों में लगातार भाग लेना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रभारी मौजूद रहे।