फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-चंबा-पठानकोट पर 12 घंटे थमी रफतार

राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-चंबा-पठानकोट पर 12 घंटे थमी रफतार

Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-चंबा-पठानकोट पर 12 घंटे थमी रफतार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-चंबा-पठानकोट पर 12 घंटों तक यातायात व्यवस्था बाधित पड़ी रही। इस दौरान दर्जन भर बसें व दर्जनों छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। वहीं, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के जगह-जगह पर बाधित होने की सूचना मिलते ही विभागीय मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद सुबह 11 बजे मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया जा सका। इसके अलावा जिला के चंबा-तीसा, चंबा-अगाहर मार्ग पर भी यातायात बाधित रही। जिसे मंगलवार शाम तक यातायात के लिए सुचारू किया जा सका। साहो-कुरिल मार्ग पर डंगे धंसने से ये मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। वहीं, नूरपुर-चुवाड़ी मार्ग पर स्थित कालीघार में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। जिसे मंगलवार सुबह पांच बजे खोला गया। इसके अलावा ककीरा-चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग, चुवाड़ी-कैमली मार्ग बीते शनिवार से यातायात के लिए बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने लोनिवि मंडल चंबा के 20 लाख बहा कर रख दिए हैं।
जिले में होने वाली मूसलाधार बारिश से जगह-जगह सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। साथ ही कई जगहों पर तो सड़कों के डंगे व सड़कें तक बह गई हैं। मार्गों के बार-बार अवरुद्ध होने से जहां राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण, लोनिवि को करोड़ से अधिक की चपत लग रही है। वहीं, संबंधित विभाग भी बरसात के मौसम से निपटने के लिए तत्पर हैं। सोमवार देर रात होने वाली मूसलाधार बारिश से चंबा-पठानकोट मार्ग तुन्नूहट्टी से आगे मेरू पहाड़ के पास भारी भूस्खलन होने बाधित हो गया। इसके अलावा मार्ग बनीखेत के पास पंचपुला के पास भी भूस्खलन के चलते बाधित रहा जिसे खुलवाने में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को कड़ी मशक्कत करवानी पड़ी। सोमवार सुबह 11 बजे मार्ग के खुलने के बाद ही विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इनसेट
एक दिन में विभाग के बहे 20 लाख : जेएस ठाकुर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि मूसलाधार बारिश से चंबा-तीसा, चंबा-अगाहर मार्ग बाधित पड़ गए थे। कहा कि जिन्हें सोमवार शाम तक यातायात के लिए सुचारू किया गया है। बारिश और भूस्खलन से विभाग को 20 लाख की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed