फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   17 DEPOO OPEN IN CHAMBA

जिले में खुलेंगी उचित मूल्य की 17 दुकानें, लोगों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 16 Dec 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
17 DEPOO OPEN IN CHAMBA
चंबा। जिले के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की 17 नई दुकानें खुलेंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर सस्ता राशन मिलेगा। यह उचित मूल्य की दुकानें भटियात, तीसा , चंबा, मैहला और सलूणी विकास खंडों में विभिन्न जगहों पर खुलेंगी। इनमें भटियात विकास खंड के तहत लनोह, ककीरा, डलहौजी, सिहुंता, जोलना और बकलोह 2/4 शामिल हैं। तीसा विकासखंड में गुलेई-1 और फंगड़ोता में उचित मूल्य की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

चंबा विकास खंड में सिल्लाघराट और सिंगी दड़ोगा में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है। जबकि सलूणी विकास खंड में सुरगानी में उचित मूल्य की दुकान खुलेगी। मैहला विकासखंड के तहत राख, मैहला, धरवाला, लिल्ह, बटोत और गैहरा में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इन दुकानों के खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्हें राशन की खरीद के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थाओं या सार्वजनिक निकायों जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सरकारी सभा, उचित मूल्य की दुकान के प्रबंधन में महिलाएं और उनके समूह को रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी प्राथमिकता में एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति जोकि उचित मूल्य की दुकान का कार्य भलीभांति से करने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो रहेंगे। तीसरी प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के लिए रहेगी।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं या व्यक्ति अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 30 दिसंबर 2019 तक जिला नियंत्रक के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed