फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा कॉलेज में एबीवीपी का धरना, प्रधानाचार्य का किया घेराव

चंबा कॉलेज में एबीवीपी का धरना, प्रधानाचार्य का किया घेराव

Mon, 11 Feb 2019 10:14 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में एबीवीपी का धरना, प्रधानाचार्य का किया घेराव
चंबा। चंबा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई इकाई अध्यक्ष पंकज कुुमार ने की जबकि संचालन इकाई सचिव बुद्धि प्रकाश ने किया। प्रदर्शन के दौरान इकाई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होने पर रोष प्रकट किया। धरने के दौरान रिहान सोनी ने बताया कि प्रदेश में भले ही सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोले हों लेकिन अभी तक स्वास्थ्य सेवाएं सुधरी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी भी लोगों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यकर्ताओं ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को भी बर्खास्त करने की मांग की। इसके अलावा सरकार से छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई। कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों को जल्द बहाल किया जाए। धरना-प्रदर्शन के बाद इकाई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रधानाचार्य का भी घेराव किया। कॉलेज का भवन निर्माण हुए चार साल का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक चारदीवारी का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इस मौके पर संजय कुमार, ढाल सिंह, जागेश कुमार, आरती, किरण, कामिनी, विशाल कुमार, योग राज, मनीष कुमार, भूपिंद्र सिंह, सूरज, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed