फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खड़ामुख में आग सेंकते समय झुलसने से युवक की मौत

खड़ामुख में आग सेंकते समय झुलसने से युवक की मौत

Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
खड़ामुख में आग सेंकते समय झुलसने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के समीप दुकान के बाहर आग सेंकते समय एक युवक आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसने से युवक की मौत हो गई है। हालांकि युवक को प्राथमिक उपचार स्थानीय विद्युत परियोजना के अस्पताल में दिया गया और चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मगर चंबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम शरण पुत्र बद्री नाथ गांव सेरी तहसील भरमौर के रुप में हुई है।

जानकारी अनुसार राम शरण भरमौर क्षेत्र के ही एक प्रोजेक्ट में कार्य करता है। मगर शनिवार को छुट्टी होने के कारण वह खड़ामुख के पास दुकान के बाहर आग सेंक रहा था। इस दौरान अचानक आग सेंकते हुए वह अनियंत्रित होकर आग में गिर गया। जब तक दुकानदार और अन्य लोग रामशरण को आग के ढेर से उठाकर आग को बुझाते तब वह अस्सी प्रतिशत तक झुलस गया था। लोगों ने बर्फ फेंककर आग को बुझाया। झुलसे युवक को उपचार के लिए निजी परियोजना के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया। लोगों ने झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के प्रयास किए गए। मार्ग पर बर्फ होने के कारण पैदल ही लोग युवक को उठाकर लेकर आए। करीब 18 किलोमीटर का सफर तीन घंटे में तय कर बग्गा पहुंचे। श्हां से एंबुलेंस के जरिये युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर यहां देर रात रामशरण ने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर को चंबा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed