फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शहर के कई मोहल्लों में तीन घंटे गुल रही बिजली

शहर के कई मोहल्लों में तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 27 May 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
शहर के कई मोहल्लों में तीन घंटे गुल रही बिजली
light shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर में रविवार को कई मोहल्लों में तीन घंटों तक बिजली की सप्लाई बाधित रही। इस वजह से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। बिजली बोर्ड के मुताबिक भूरि सिंह पावर हाउस स्थित विद्युुत बोर्ड के स्विचयार्ड में 33 केबी लाइन का जंपर हीटअप होने से जल गया। इस वजह से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। गौरतलब है कि 31 मई को मुख्यमंत्री का जिले के प्रस्तावित दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कई शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के चंबा आगमन पर बिजली संबंधी किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए।


इसके लिए विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अभी से ही कमर कस ली है। इसके चलते बिजली बोर्ड प्रबंधन ने समय-समय पर बिजली संबंधी शड डाउन लेकर बिजली संबंधी कार्य को निपटाया जा रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि स्विचयार्ड में जंपर हीट अप होने से यह नौबत पेश आई है। बहरहाल, शहर की बिजली कुछ देरी के लिए बंद कर लाइन को दुरुस्त करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed