{"_id":"5a96dfb14f1c1b4f588bb54b","slug":"161519837105-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख से बनेगी खंडयारू-प्रियंड और डिकाला-कुंडा संपर्क सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख से बनेगी खंडयारू-प्रियंड और डिकाला-कुंडा संपर्क सड़क
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road Shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। बुधवार को विस उपाध्यक्ष हंसराज ने खंडयारू से प्रियंड और डिकाला से कुंडा के लिए बनने वाले संपर्क मार्गों के शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य पर 16.05 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि डिकाला से कुंडा सड़क मार्ग पर 65.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन संपर्क मार्गों का निर्माण होने से एक दर्जन गांव लाभान्वित होंगे। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गांवों को सड़क से जोड़ने का प्रयास कर रही है। ताकि इन गांवों का विकास रफ्तार पकड़ सके। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी सरकार जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत जारी राशि का भी सदुपयोग किया जाए, इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष तारा चंद, एसटी मोर्चा अध्यक्ष इल्म राम नेगी, भाजपा जिला महामंत्री कर्म चंद, एसडीएम चुराह हेमराज, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।