{"_id":"5a92f00a4f1c1b9b248b7054","slug":"161519579146-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद भी रौणी-छोई पेयजल योजना अधूरी, लोग प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल बाद भी रौणी-छोई पेयजल योजना अधूरी, लोग प्यास
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी के दलैई गांव में पेयजल किल्लत दूर करने वाली पेयजल योजना का आज भी अधूरा है। इस वजह से गांव के लोग आठ सालों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। आठ साल पहले दलैई गांव की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए रौणी-छोई पेयजल योजना चार किमी लंबी पाइपलाइन स्वीकृत हुई थी। मगर इसका कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया। कुछ पाइपें बिछाने के बाद कार्य बंद हो गया। इसे विभाग ने दोबारा कभी शुरू नहीं किया। इस वजह से दलैई गांव के लोग आज भी पेयजल किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। ग्रामीण जिग्री राम, भजन सिंह, लितड़ी राम, काकू राम, भोलू राम, प्रकाश चंद, देवी सिंह, चैन सिंह और सुरेश कमार ने बताया कि आठ साल पहले दलैई गांव के लिए पेयजल लाईन स्वीकृत हुई थी। मगर ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कार्य पूरा नहीं हो पाया। पेयजल योजना के तहत एक स्टोरेज टैंक का निर्माण भी होना था। मगर यह अभी तक नहीं बन पाया है। गांव में बिछाई पेयजल लाइन काफी पुरानी है। पेयजल लाइन की पाइपों में जंग लग चुका है। इसकी वजह से जगह-जगह पानी की लीकेज हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्रामीणों से मांग की है कि पेयजल स्कीम का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।
पेयजल स्कीम बंद होने की हासिल की जाएगी जानकारी: दिनेश कपूर
अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही पेयजल योजा के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। पेयजल योजना को दोबारा बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन