फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   टीबी अस्पताल चंबा में अर्बन हेल्थ सेंटर ख्‍ाुला, लोगों को मिलेगा लाभ

टीबी अस्पताल चंबा में अर्बन हेल्थ सेंटर ख्ाुला, लोगों को मिलेगा लाभ

Sat, 25 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
टीबी अस्पताल चंबा में अर्बन हेल्थ सेंटर ख्ाुला, लोगों को मिलेगा लाभ
doctor

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। टीबी अस्पताल चंबा में मरीजों की सुविधा के लिए अर्बन हेल्थ सेंटर शुरू कर दिया गया है। यहां पर ओपीडी में एक डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देगा। इससे मरीजों को दिन रात स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अर्बन हेल्थ सेंटर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत शुरू किया गया है। इससे पहले चंबा टीबी अस्पताल में इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं थी। अर्बन हेल्थ सेंटर शुरू होने से साहो क्षेत्र सहित सुंगल, पल्यूर सहित अन्य ग्रामीण इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। लोग टीबी अस्पताल में शुरू हुए अर्बन हेल्थ सेंटर की ओपीडी में ही बीमारी की जांच करवा सकते हैं। इसके अलावा मरीजों को सरकारी दवाइयां उपलब्ध करवाने की वहां व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल कुछ बीमारियों की दवाइयां सेंटर में उपलब्ध करवा दी गई हैं। जल्द ही सभी बीमारियों की दवाइयां सेंटर में उपलब्ध होंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। अर्बन हेल्थ सेंटर खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पर्ची बनाने और चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज में धक्के नहीं खाने होंगे। सुनील कुमार, चमन सिंह, अमर चंद, चंद राम, किशोर, धर्मपाल, योगेश, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रूपलाल, हरबंस और चुनी लाल ने बताया कि टीबी अस्पताल में अर्बन सेंटर शुरू होने से उपरोक्त क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में धक्के नहीं खाने होंगे। हालांकि कोई मरीज गंभीर बीमारी से ग्रस्त होता है तो उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर किया जाएगा। मगर इससे पहले यहां पर उसका प्राथमिकता उपचार होगा।


अर्बन हेल्थ सेंटर से मिलेगा लोगों को लाभ: अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि टीबी अस्पताल में अर्बन हेल्थ सेंटर शुरू कर दिया गया है। यहां पर ओपीडी में एक डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगा। लोगों को इस सेंटर के शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा। सेंटर में सभी बीमारियों की दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed