{"_id":"5a184a854f1c1bf4688bd4ca","slug":"161511541381-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक स्किड, दंपति घायल
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर करोड़ी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दंपति घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नरेश पुत्र प्यार चंद निवासी गांव माधी डाकघर कोटी पत्नी संगीता के साथ बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान करोड़ी के पास उनकी बाइक स्किड हो गई। इससे दंपति सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों के सिर और मुंह में चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक स्किड होने से दंपति घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।