फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जनसाली-आईटीआई मार्ग पर चरमराई सफाई व्यवस्था

जनसाली-आईटीआई मार्ग पर चरमराई सफाई व्यवस्था

Fri, 10 Nov 2017 06:29 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
जनसाली-आईटीआई मार्ग पर चरमराई सफाई व्यवस्था
iti road - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह कूड़े-कर्कट के ढेर लगे हैं। जिस कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाले विद्यार्थियों और राहगीरों को मुंह पर रुमाल रख कर ही गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले में मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षु चिकित्सकों का हॉस्टल है। इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी है। इसके बावजूद इस मोहल्ले में निरंतर साफ-सफाई नहीं होती है। इसका खामियाजा इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को ही उठाना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि नप चंबा के वार्ड नंबर पांच के अधीन आने वाले जनसाली-आईटीआई मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे और लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद इस सड़क पर सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। मोहल्ले में नालियां कूड़े से अटी हैं। कई मर्तबा तो नालियों की गंदगी सड़कों पर बहती रहती है। इसके बावजूद इस मोहल्ले में नियमित तौर पर न तो सफाई कर्मचारी आ रहे हैं और न ही मोहल्ले में साफ-सफाई हो पा रही है। ऐसे में मोहल्लावासियों ने नप अध्यक्ष से मांग की कि मोहल्ले में सफाई का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदार को निर्देश कर मोहल्ले में रोजाना साफ-सफाई करवाई जाए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed