फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुराह में सौ मतदाताओं का नाम वोटर सूची से गायब, नहीं कर पाए मतदान

चुराह में सौ मतदाताओं का नाम वोटर सूची से गायब, नहीं कर पाए मतदान

Thu, 09 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चुराह में सौ मतदाताओं का नाम वोटर सूची से गायब, नहीं कर पाए मतदान
डेमो इमेज - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह में सौ के करीब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से महरूम रह गए। इसकी वजह यह रही कि इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे। यह मतदाता ग्राम पंचायत करेरी, कल्हेल, चरोड़ी, बैरागढ़, देवीकोठी, झज्जाकोठी सनवाल, खुशनगरी, चांजू और देहरा से संबंध रखते हैं। मतदाता सूची में नाम न होने पर निराशा मतदाताओं ने बताया कि वे सुबह मतदान के लिए निकले थे। मगर वहां विभिन्न दलों के लगे के कार्यकर्त्ताओं ने जब मतदाता सूची में नाम तलाशा। लेकिन उनका नाम नहीं मिल पाया। मतदाताओं में राजकुमार, उत्तम दास, परमेश कुमार, रमेश कुमार, धर्मुुुराम, गिंदो सिंह, प्यार सिंह, भगत राम, जयराम, योगराज ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले हुए पंचायत चुनावों में मतदान किया था। पंचायत चुनावों के दौरान उनका नाम सूची में था। मगर वे इस बात से हैरान है कि दो सालों में ही उनका नाम मतदाता सूची से कैसे गायब हो गया। कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों में मतदान न करने से वे निराश है।

आधा दर्जन नवविवाहिता भी नहीं कर पाई मतदान
वहीं, क्षेत्र में करीब आधा दर्जन नवविवाहित महिलाएं भी मत न बनने के चलते मतदान नहीं कर पाई है। नव विवाहित महिलाओं में रेखा देवी, भारती देवी, संतोष कुमारी, सपना कुमारी और रीना देवी ने बताया कि उनकी शादी बीते डेढ़ सालों में हुई है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनका नया वोट बनना था। मगर ऐसा नहीं हो पाया। प्रशासन के तैनात किए गए बूथ लेवल अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इक्का-दुक्का शिकायतें मिली है : एसडीएम तीसा
एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा ने बताया कि इस बारे कुछ सूचनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कई बार लोगों से मत बनाने का आग्रह किया गया। मगर लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि आगामी समय में बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed