{"_id":"598c93894f1c1b2b038b45c5","slug":"161502385033-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेई और सेईल में दूषित पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेई और सेईल में दूषित पानी पीने को मजबूर
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के गांव बनेई और सेईल के बाशिंदे दूषित पानी पीने से गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। गांवों में चार माह से हो रही दूषित पानी की सप्लाई ही इसका मुख्य कारण है। हैरानी की बात तो यह है कि दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत वे कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी कर चुके हैं बावजूद इसके समस्या का हल नहीं किया गया है। समस्या का समाधान न होने की सूरत में ग्रामीण न चाहते हुए मीलों दूर स्थित प्राकृतिक स्रोत से ही पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत रजेरा के दो गांवों में गंदले पानी की सप्लाई लोगों को बीमार कर सकती है। कई बार ग्रामीण विभाग को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, विभागीय कर्मचारियों ने कोई भी उचित कदम नहीं उठाया। दूषित पानी की सप्लाई का कोई स्थायी हल न होने की सूरत में वीरवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम चंबा बलवीर ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गांव में पिछले चार माह से गंदले पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनिल कुमार, मीना देवी, लांबो देवी, सुनीता, देवी सुमंतो, सोनिया, शिनू देवी, कलावती, रोशन लाल, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि जहां से पानी की आपूर्ति इन गांवों को की जा रही है, वहां सड़क निर्माण का मलबा फेंका जा रहा है। इसी वजह से गंदला पानी आ रहा है। आईपीएच विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने एडीएम चंबा बलवीर ठाकुर से मांग की है कि उक्त समस्या का समाधान किया जाए।
आईपीएच के सहायक अभियंता केवल कृष्ण ने बताया कि रजेरा-गुड्डा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निजी ठेकेदार द्वारा मलबा फेंकने से ही इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इस पर भी नहीं मानता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
आईपीएच के सहायक अभियंता केवल कृष्ण ने बताया कि रजेरा-गुड्डा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निजी ठेकेदार द्वारा मलबा फेंकने से ही इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इस पर भी नहीं मानता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन