{"_id":"5978d2534f1c1bc1768b478c","slug":"161501090387-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन रहा कामयाब, बघेईगढ़ स्कूल हुआ अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन रहा कामयाब, बघेईगढ़ स्कूल हुआ अपग्रेड
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय बघेईगढ़ में शिक्षारत छात्राओं की मांग को आखिरकार सरकार ने मान लिया है। अब राजकीय उच्च पाठशाला बघेईगढ़ का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कर दिया गया है। सरकार ने इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक विभाग को इसी साल से स्कूल में कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग ने भी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कूल के अपग्रेड होने से क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा।
पिछले दिनों स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन शुरू किया था। करीब दस दिनों तक स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूली कक्षाओं का बहिष्कार किया। प्रदर्शन में अभिभावक भी शामिल हो गए थे। बच्चों की इस जायज मांग को पूरा करने के लिए पूरी बघेईगढ़ पंचायत के लोगों ने छात्र-छात्राओं की इस मांग का समर्थन किया। प्रदर्शन के दसवेें दिन उपायुक्त सुदेश मोख्टा स्वयं मौके पर गए और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे सरकार से बात की जा रही है। जल्द ही स्कूल को अपग्रेड कर दिया जाएगा। लिहाजा स्कूल को अब सरकार ने स्कूल को जमा दो का दर्जा दे दिया है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि उच्च पाठशाला बघेईगढ़ का दर्जा जमा कर दिया गया है। सरकार की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है।