{"_id":"59401e784f1c1b26098b4604","slug":"161497374328-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिंडू में बिजली बोर्ड ने पेड़ों पर लटका दिए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिंडू में बिजली बोर्ड ने पेड़ों पर लटका दिए तार
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)।
ग्राम पंचायत रजिंडू में बिजली बोर्ड ने पेड़ों पर ही बिजली तार लटका दिए हैं। बोर्ड की लापरवाही से हादसे का खतरा बढ़ गया है। पंचायत के बडेटा, बणोटू, रजिंडू, मुकेलैली, धारा, रौंठा, सरा और धरमड़ी गांवों में हरे पेड़ों पर बिजली तार लटकाए गए हैं। तार खेतों और आम रास्ते से गुजरते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार करंट पेड़ों पर आ जाता है। तूफान या बारिश में करंट लगने का खतरा बना रहता है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी दी लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों महिंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह, भगत सिंह, कामेश्वर, आसो राम, परस राम और सुरेश कुमार ने बताया कि रजिंडू पंचायत में बिजली बोर्ड की लापरवाही भारी पड़ सकती है। पेड़ों पर ही बिजली तार लटका दिए हैं। किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है। मवेशियों को भी खुले नहीं छोड़ सकते। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि पेड़ों पर लटक रही तार को हटाया जाए। कहा की खंभों की व्यवस्था की जाए।
...
बोर्ड तुरंत हटाए तार : वासू राम
पंचायत प्रधान वासू राम ने बताया कि बिजली बोर्ड पेड़ों से लटक रहे तार तुरंत हटाए। कहा कि हरे पेड़ों में तार लटकने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
...
लगाए जाएंगे खंभे: योगेश शर्मा
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि रजिंडू पंचायत के जिन गांवों में पेड़ों पर बिजली तार लटक रहे हैं, वहां से शीघ्र ही बिजली तार हटाए जाएंगे। कहा कि इनके स्थान पर खंभों का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
000