फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 corona case in chamba

गैमन कंपनी के दस कर्मचारियों सहित 13 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 28 Aug 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
16 corona case in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र होली में गैमन कंपनी के दस कर्मचारियों सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गैमन कंपनी के दस कर्मचारी जोकि कुछ दिन पहले झारखंड से होली पहुंचे थे। इन कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर कर्मचारियों के सैंपल भी एकत्रित किए गए। शुक्रवार को उनके सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें दस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। जो लोग इन कर्मचारियों के करीबी संपर्क में आए हैं, उनके भी एहतियातन सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा शहर के लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले में 20 और 32 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ मुगला निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है। दस दिनों तक चिकित्सीय निगरानी में रहने के बाद दोबारा से उनके फॉलोअप सैंपल लिए जाएंगे। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई है जबकि कुल मामलों का आंकड़ा 500 पहुंच गया है। जबकि 280 लोग कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed