{"_id":"5e8205ef8ebc3e78b12b2a77","slug":"16-case-registred-in-chamba-coilation-144-chamba-news-sml329077191","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 की अवमानना करने पर 16 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 की अवमानना करने पर 16 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कर्फ्यू के बाद अब तक 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा एफआईआर चंबा थाना में हुई है। चंबा थाना में धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर 10 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि भरमौर थाना में एक भी एफआईआर नहीं हुई है। इसके अलावा चुवाड़ी, तीसा और डलहौजी थाना में दो-दो केस बनाए गए हैं।
पुलिस कर्फ्यू के दौरान धारा 144 की तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। विश्व में मौजूदा समय में कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है। इसके चलते देश और प्रदेश में धारा 144 और कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बावजूद जिले में कुछ लोग इसे हलके में ले रहे हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग के बार-बार समझाने के बावजूद भी धारा 144 को तोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपना शुरू कर दिया है।
भरमौर में लोग धारा 144 की पूरी तरह से पालना कर रहे हैं। इसके चलते अभी तक यहां कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सबसे ज्यादा लोगों की मनमानी चंबा थाना के अधीन आने वाले क्षेत्र में हो रही है। इसलिए पुलिस अब कड़ा रूख अपना रही है।
विज्ञापन
जो लोग धारा 144 की अवमानना कर रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर रही है। अन्य जिलों में पुलिस ऐसे लोगों पर लाठी का भी प्रयोग कर रही है। क्योंकि भीड़ जमा होने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए पुलिस
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जिले में धारा 144 की अवमानना करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। बार-बार समझाने के बावजूद भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।