{"_id":"65c50fb383868b44a50232c1","slug":"16-applications-canceled-for-not-applying-unemployment-certificate-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117967-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना में 16 आवेदन रद्द, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना में 16 आवेदन रद्द, जानें वजह
Fri, 09 Feb 2024 03:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:10 PM IST
सार
जिला चंबा में योजना के तहत 60 लोगों ने आवेदन किया है। 44 आवेदन पत्र ही स्वीकृत हो पाए हैं। बिना बेरोजगारी प्रमाण पत्र वाले आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग
विस्तार
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत 16 आवेदकों के आवेदन रद्द हो गए हैं। बेरोजगारी प्रमाण पत्र न लगाने पर क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है। जिला चंबा में योजना के तहत 60 लोगों ने आवेदन किया है। 44 आवेदन पत्र ही स्वीकृत हो पाए हैं। बिना बेरोजगारी प्रमाण पत्र वाले आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, अब सरकार ने ई-टैक्सी के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। विभाग अब सरकार के आगामी आदेशों का इंतजार कर रहा है। सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार की धारा से जोड़ने के लिए राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना शुरू की है। इसके तहत बेरोजगार युवा पहले चरण में ई-टैक्सी की खरीद करेंगे।
विज्ञापन
ऋण पर ई-टैक्सी की खरीद होगी। आवेदक को दस प्रतिशत अपनी तरफ से देना पड़ेगा। इसमें सरकार पचास प्रतिशत सब्सिडी देगी। गाड़ी की खरीद होने के बाद इसे सरकारी विभागों में भी आवेदक लगा सकेंगे। इसके बाद हर माह उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित किराया दिया जाएगा। इससे गाड़ी की किस्त भी आवेदक दे सकेंगे और सब्सिडी भी मिलती रहेगी। उन्हें इसके लिए पंजीकरण करवाना होगा। योजना के तहत अब छंटनी शुरू हो गई है। जिला चंबा में 16 आवेदन पत्र रद्द किए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि विभाग के पास करीब साठ आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 16 आवेदन पत्रों के साथ बेरोजगारी प्रमाण पत्र नहीं हैं। इन आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत बेरोजगारी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है। इस बारे में लोगों को पहले ही बताया था। अब आवेदनों पर भी रोक लग गई है।
विज्ञापन