{"_id":"5d1cd1938ebc3e3cad42e091","slug":"156216972412-chamba-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली में मौज मस्ती कर रहे युवाओं में से एक तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली में मौज मस्ती कर रहे युवाओं में से एक तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी के बीच बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत
बनीखेत के गोली का मामला, टांडा ले जाते समय नूरपुर के पास तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पास गोली में मौज मस्ती कर रहे युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारणों को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवा गोली के पास मिलकर पार्टी कर रहे थे। इतने में वहां मौजूद अरविंद निवासी द्रड्डा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसे अन्य साथी तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में ले गए। साथ ही उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। स्वास्थ्य केंद्र में युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते डॉक्टर ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते चंबा से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एंबुलेंस के जरिए टांडा के लिए रवाना हो गए। लेकिन इससे पहले वह टांडा में पहुंच पाता। नुरपूर के पास अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे रात को नुरपूर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पुलिस को दी गई। बनीखेत पुलिस चौकी का दल मामले की तफ्तीश करने के लिए नूरपुर गया। जहां पर पुलिस ने युवक के शव का पोस्ट मार्टम करवाया। साथ ही परिजनों के ब्यान भी कलम बद्ध किए। परिजनों ने पुलिस को दिए ब्यान पर किसी के उपर कोई शक जाहिर नहीं किया। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।