{"_id":"5d1cd1908ebc3e3cdf130119","slug":"156216972119-chamba-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टब में डूबने से नौ माह के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टब में डूबने से नौ माह के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के टब में डूबने से
11 माह के बच्चे की मौत
चंबा के साथ लगती एक पंचायत का मामला
टब को पानी से भर सामान लेने कमरे से बाहर गई थी महिला
बेड के नीचे टब में गिरने से बच्चे की हो गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पानी से भरे टब में डूब जाने से 11 माह के बच्चे की मौत हो गई। मामला जिला मुख्यालय के साथ लगती एक पंचायत का है। बुधवार सुबह महिला बच्चे को नहाने की तैयारी कर रही थी। महिला ने टब को पानी से भर दिया था। इसी बीच कुछ सामान लाने के लिए दूसरे कमरे में गई और बच्चे को बेड पर ही छोड़ दिया। पानी से भरा टब बिस्तर के नीचे रखा था। इसी बीच बच्चा बेड से टब में गिर गया। टब की गहराई ज्यादा होने के कारण बच्चे की इसमें डूबने से मौत हो गई।
महिला जब वापस आई तो बच्चे को टब में पड़ा देखा। महिला ने बच्चे को पानी के टब से बाहर निकाला। परिजन बच्चे को उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था। आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. मनीष ने बताया कि बच्चे को मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।