{"_id":"5cffd622bdec22071771794b","slug":"15602703611525-chamba-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला, बख्तपुर और रठियार में 25 घंटों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला, बख्तपुर और रठियार में 25 घंटों से बिजली गुल
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला, बख्तपुर और रठियार में 25 घंटों से बिजली की सप्लाई बाधित है। बिजली की आपूर्ति के बंद होने से भीषण गर्मी में लोगों के हाल-बेहाल होकर रह गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि प्रबंधन बिजली में आई तकनीकी खराबी को तलाश कर इसका निदान नहीं कर पाया है। ऐसे में ग्रामीणों में बोर्ड प्रबंधन की लचर प्रणाली पर खासा रोष है।
मंगलवार को बिजली बंद होने से मंगला स्थित बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवाने के लिए पहुंचे अभिभावकों और बच्चों को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक भीषण गर्मी के दौरान बिजली का गुल होना उनकी दिक्कतों को बढ़ाने का ही काम कर रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायत मंगला, बख्तपुर, रठियार के गांव उखड़ मोहल्ला, देहरा, भरोड़ी, डोली, टिकरू, बासा, हथेड़ी, ऊपरी हट्टी, कोट, गरूटा, द्रबला, छतार, रठियार पंचायत के गांव मानकोट, रठियार, बसोधन, ऐहलनखोल, बख्तपुर पंचायत के बख्तपुर, घटेट, हलेल और फनेटा में बीते 25 घंटों से बिजली का बंद होना लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहा है।
राजकुमार, सुरेश कुमार, अमित कुुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, ओंमकार, सुनील, पंकू, कुलदीप कुमार, दीपराज और कमल का कहना है कि सोमवार दोपहर तीन बजे अचानक बिजली की सप्लाई बंद है। पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि बिजली गुल होने के बारे जब बोर्ड प्रबंधन के कर्मचारियों को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे बिजली की सप्लाई को सुचारु करने के कार्य में जुटे हुए हैं। अभी तक बिजली का नहीं आई है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राज सिंह ने बताया कि मंगला से होकर 11 केबी लाइन गुजरती है। लाइन में तकनीकी खराबी पेश आने से परेशानी आई है। उन्होंने कहा कि फाल्ट को तलाशने में बोर्ड कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।